Your cart is currently empty!
भारत के राष्ट्रपतियों और उपराष्ट्रपतियों की सूची (List of Presidents And VicePresidents of India)
भारत के राष्ट्रपतियों की सूची (List of presidents of India)
.
# | नाम | पदग्रहण | पदमुक्त | तथ्य |
---|---|---|---|---|
1 | डॉ॰ राजेंद्र प्रसाद | 26 जनवरी 1950 | 13 मई 1962 | 1952 चुनाव & 1957 चुनाव राजेंद्र प्रसाद, जो कि बिहार से थे, भारत के प्रथम राष्ट्रपति बने . वे स्वतंत्रता सेनानी भी थे। वे एकमात्र राष्ट्रपति थे जो कि दो बार रष्ट्रपति बने. |
2 | डॉ॰ सर्वपल्ली राधाकृष्णन | 13 मई 1962 | 13 मई 1967 | 1962 चुनाव राधाकृष्णन मुख्यतः दर्शनशास्त्री और लेखक थे। वे आन्ध्र विश्वविद्यालय और काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के कुलपति भी थे। |
3 | ज़ाकिर हुसैन | 13 मई 1967 | 3 मई 1969 | 1967 चुनाव ज़ाकिर हुसैन अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति और पद्म विभूषण और भारत रत्न के भी प्राप्तकर्ता थे। |
– | वराहगिरि वेंकट गिरि | 3 मई 1969 | 20 जुलाई 1969 | वी.वी. गिरि पदस्थ राष्ट्रपति ज़ाकिर हुसैन की मृत्यु के बाद कार्यवाहक राष्ट्रपति बने. |
– | मुहम्मद हिदायतुल्लाह | 20 जुलाई 1969 | 24 अगस्त 1969 | हिदायतुल्लाह भारत के सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश और आर्डर ऑफ ब्रिटिश इंडिया के प्राप्तकर्ता थे |
4 | वराहगिरि वेंकट गिरि | 24 अगस्त 1969 | 24 अगस्त 1974 | 1969 चुनाव गिरि एकमात्र व्यक्ति थे जो कार्यवाहक राष्ट्रपति और राष्ट्रपति दोनों बने. वे भारत रत्न से सम्मानित हो चुके थे। |
5 | फ़ख़रुद्दीन अली अहमद | 24 अगस्त 1974 | 11 फ़रवरी 1977 | 1974 चुनाव फ़ख़रुद्दीन अली अहमद राष्ट्रपति बनने से पूर्व मंत्री थे। उनकी पदस्थ रहते हुए मृत्यु हो गयी। वे दूसरे राष्ट्रपति थे जो अपना कार्यकाल पूरा कर सके. |
– | बासप्पा दनप्पा जत्ती | 11 फ़रवरी 1977 | 25 जुलाई 1977 | बी.डी. जत्ती, फ़ख़रुद्दीन अली अहमद की मृत्यु के बाद भारत के कार्यवाहक राष्ट्रपति बने . इससे पहले वह मैसूर राज्य के मुख्यमंत्री थे। |
6 | नीलम संजीव रेड्डी | 25 जुलाई 1977 | 25 जुलाई 1982 | 1977 चुनाव नीलम संजीव रेड्डी आन्ध्र प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री थे। रेड्डी आन्ध्र प्रदेश से चुने गए एकमात्र सांसद थे। वे 26 मार्च 1977 को लोक सभा के अध्यक्ष चुने गए और 13 जुलाई 1977 को यह पद छोड़ दिया और भारत के छठे राष्ट्रपति बने. |
7 | ज्ञानी जैल सिंह | 25 जुलाई 1982 | 25 जुलाई 1987 | 1982 चुनाव जैल सिंह मार्च 1972 में पंजाब राज्य के मुख्यमंत्री बने और 1980 में गृहमंत्री बने . |
8 | रामास्वामी वेंकटरमण | 25 जुलाई 1987 | 25 जुलाई 1992 | 1987 चुनाव In 1942, वेंकटरमण भारतीय स्वतंत्रता संग्राम आन्दोलन में जेल भी गए। जेल से छुटने के बाद वे कांग्रेस पार्टी के सांसद रहे. इसके अलावा वे भारत के वित्त एवं औद्योगिक मंत्री और रक्षा मंत्री भी रहे. |
9 | शंकरदयाल शर्मा | 25 जुलाई 1992 | 25 जुलाई 1997 | 1992 चुनाव शर्मा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और भारत के संचार मंत्री रह चुके थे। इसके अलावा वे आन्ध्र प्रदेश, पंजाब और महाराष्ट्र के राज्यपाल भी थे। |
10 | के. आर. नारायणन | 25 जुलाई 1997 | 25 जुलाई 2002 | 1997 चुनाव नारायणन चीन,तुर्की,थाईलैंड और संयुक्त राज्य अमेरिका में भारत के राजदूत रह चुके थे। उन्हें विज्ञान और कानून में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त थी। वे जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय के कुलपति भी रह चुके हैं . |
11 | ऐ. पी. जे. अब्दुल कलाम | 25 जुलाई 2002 | 25 जुलाई 2007 | 2002 चुनाव कलाम मुख्यतः वैज्ञानिक थे जिन्होंने मिसाइल और परमाणु हथियार बनाने मुख्य योगदान दिया. इस कारण उन्हें भारत रत्न भी मिला. उन्हें भारत का मिसाइल मैन भी कहा जाता है। |
12 | प्रतिभा पाटिल | 25 जुलाई 2007 | 25 जुलाई 2012 | 2007 चुनाव प्रतिभा पाटिल भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति बनी. वह राजस्थान की भी प्रथम महिला राज्यपाल थी। |
13 | प्रणब मुखर्जी | 25 जुलाई 2012 | 24 जुलाई 2017 | 2012 चुनाव प्रणब मुखर्जी भारत सरकार में वित्त मंत्री, विदेश मंत्री, रक्षा मंत्री और योजना आयोग के उपाध्यक्ष रह चुके है। |
14 | राम नाथ कोविन्द | 25 जुलाई 2017 | 24 जुलाई 2022 | राज्यसभा सदस्य तथा बिहार राज्य के राज्यपाल रह चुके हैं। |
15 | द्रौपदी मुर्मू | 25 जुलाई 2022 | पदस्थ | द्रौपदी मुर्मू मई 2015 में झारखंड की 9वीं राज्यपाल बनाई गई थीं। द्रौपदी मुर्मू ने साल 1997 में राइरंगपुर नगर पंचायत के पार्षद चुनाव में जीत दर्ज कर अपने राजनीतिक जीवन का आरंभ किया था। ओडिशा के मयूरभंज जिले की रायरंगपुर सीट से 2000 और 2009 में भाजपा के टिकट पर दो बार जीती और विधायक बनीं। 2000 और 2004 के बीच वाणिज्य, परिवहन और बाद में मत्स्य और पशु संसाधन विभाग में मंत्री बनाया गया था। |
.
भारत के उपराष्ट्रपतियों की सूची (List of VicePresidents of India)
.
# | उपराष्ट्रपति | पदग्रहण | पदमुक्ति |
---|---|---|---|
1 | सर्वपल्ली राधाकृष्णन | 13 मई 1952 | 14 मई 1957 |
2 | जाकिर हुसैन | 13 मई 1962 | 12 मई 1967 |
3 | वी वी गिरी | 13 मई 1967 | 3 मई 1969 |
4 | गोपाल स्वरूप पाठक | 31 अगस्त 1969 | 30 अगस्त 1974 |
5 | बी डी जत्ती | 31 अगस्त 1974 | 30 अगस्त 1979 |
6 | मोहम्मद हिदायतुल्ला | 31 अगस्त 1979 | 30 अगस्त 1984 |
7 | रामस्वामी वेंकटरमण | 31 अगस्त 1984 | 27 जुलाई 1987 |
8 | शंकर दयाल शर्मा | 3 सितम्बर 1987 | 24 जुलाई 1992 |
9 | के आर नारायणन | 21 अगस्त 1992 | 24 जुलाई 1997 |
10 | कृष्ण कान्त | 21 अगस्त 1997 | 27 जुलाई 2002 |
11 | भैरोंसिंह शेखावत | 19 अगस्त 2002 | 21 जुलाई 2007 |
12 | मोहम्मद हामिद अंसारी | 11 अगस्त 2007 | 19 जुलाई 2017 |
13 | वेंकैया नायडू | 8 अगस्त 2017 | 10 अगस्त 2022 |
14 | जगदीप धनखड़ | 11 अगस्त 2022 | – वर्तमान – |