Your cart is currently empty!
विश्व हिंदी दिवस (World Hindi Day)

विश्व हिंदी दिवस (World Hindi Day)
विश्व हिन्दी दिवस प्रति वर्ष 10 जनवरी को मनाया जाता है।
इसका उद्देश्य विश्व में हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिये जागरूकता पैदा करना तथा हिन्दी को अन्तर्राष्ट्रीय भाषा के रूप में पेश करना है। विदेशों में भारत के दूतावास इस दिन को विशेष रूप से मनाते हैं। सभी सरकारी कार्यालयों में विभिन्न विषयों पर हिन्दी में व्याख्यान आयोजित किये जाते हैं। विश्व में हिन्दी का विकास करने और इसे प्रचारित-प्रसारित करने के उद्देश्य से विश्व हिन्दी सम्मेलनों की शुरुआत की गई और प्रथम विश्व हिन्दी सम्मेलन 10 जनवरी 1974 को नागपुर में आयोजित हुआ तब से ही इस दिन को ‘विश्व हिन्दी दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।
विश्व हिन्दी दिवस का उद्देश्य
विश्व में हिन्दी के प्रचार-प्रसार के लिये जागरूकता पैदा करना, हिन्दी के प्रति अनुराग पैदा करना, हिन्दी की दशा के लिए जागरूकता पैदा करना तथा हिन्दी को विश्व भाषा के रूप में प्रस्तुत करना है।
इतिहास
साल 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने प्रथम विश्व हिंदी सम्मेलन का उद्घाटन किया था। 1975 से भारत, मॉरीशस, यूनाइटेड किंगडम, त्रिनिदाद और टोबैगो, संयुक्त राज्य अमेरिका जैसे विभिन्न देशों में विश्व हिंदी सम्मेलन का आयोजन किया गया। विश्व हिंदी दिवस पहली बार 10 जनवरी, 2006 को मनाया गया था। तब से यह हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है. भारत के पूर्व प्रधानमन्त्री मनमोहन सिंह ने 10 जनवरी 2006 को प्रति वर्ष विश्व हिन्दी दिवस के रूप मनाये जाने की घोषणा की थी। उसके बाद से भारतीय विदेश मंत्रालय ने विदेश में 10 जनवरी 2006 को पहली बार विश्व हिन्दी दिवस मनाया था।
विश्व हिन्दी सम्मेलन शृंखलाएँ
क्रम | तिथि | नगर | देश |
---|---|---|---|
1 | 10-14 जनवरी 1975 | नागपुर | ![]() |
2 | 28-30 अगस्त 1976 | पोर्ट लुई | ![]() |
3 | 28-30 अक्टूबर 1983 | नई दिल्ली | ![]() |
4 | 2-4 दिसम्बर 1993 | पोर्ट लुई | ![]() |
5 | 4-8 अप्रैल 1996 | त्रिनिडाड-टोबेगो | ![]() |
6 | 14-18 सितम्बर 1999 | लंदन | ![]() |
7 | 5-9 जून 2003 | पारामरिबो | ![]() |
8 | 13-15 जुलाई 2007 | न्यूयार्क | ![]() |
9 | 22-24 सितम्बर 2012 | जोहांसबर्ग | ![]() |
10 | 10-12 सितम्बर 2015 | भोपाल | ![]() |
11 | 18-20 अगस्त 2018 | पोर्ट लुई | ![]() |
12 | 15-17 फरवरी 2023 | नाड़ी | फिजी |